एसपीजे ग्रुप तीन व्यावसायिक क्षेत्रों में प्रमुख रूप से स्थापित है:
डिटर्जेंट और फ़ैब्रिक केयर : एसपीजे ग्रुप के फ़ैब्रिक केयर डिवीज़न की शान है
पतंगा, हम सबका प्यारा डिटर्जेंट पाउडर जो पहले ही दिलों को जीत चुका है और प्यार से कपड़े चमका रहा है। अपनी
बेजोड़ गुणवत्ता और कमाल के धुलाई के साथ, पतंगा लाखों लोगों की भरोसेमंद पसंद है, जो हर घर में ताज़गी और
खुशी फैला रहा है। हमें आपके जीवन का हिस्सा होने पर गर्व है, जो कपड़ों की हर धुलाई के संग बदलाव ला रहा है।
लग्जरी रिटेल : स्वागत है आप सभी का हमारी लग्जरी रिटेल डेस्टिनेशन में, जहाँ
खूबसूरती मिलती है भव्यता से। साउथ एक्सटेंशन, दिल्ली में हमारा शानदार शोरूम, बेहतरीन ज्वेलरी का खजाना है,
जहां प्रीमियम ब्रांड्स के बेहतरीन आभूषण प्रदर्शित किए जाते हैं। यहाँ, हर बार आना वैभव की परिकाष्ठा है,
जहाँ सुंदरता और शिल्प कौशल जीवंत हो उठते हैं।
फैशन हब : आइये, ले चले आपको ऐसे जहान में जहाँ सच होंगे फैशन के सपने डोल्सेविटा
के साथ, बेहतरीन लग्जरी शॉपिंग डेस्टिनेशन, जो जल्द आकार लेने वाला है लखनऊ के दिल में! यहाँ स्टाइल की
दुनिया होगी जबर्दस्त, जहां पर आपको विश्व के सबसे लोकप्रिय फैशन ब्रांड एक साथ एक जगह मिलेंगे। पुरुषों,
महिलाओं और बच्चों के डिज़ाइनर कपड़ों का एक बेहतरीन कलेक्शन मिलेगा।